फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Glacier Burst: आपदा में जिनके अपने हुए हैं लापता वे यहां करें संपर्क, हेल्पलाइन नंबर 9557444486 जारी

Sun, 07 Feb 2021 03:23 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
चमोली में आपदा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तराखंड के चमोली जिले में आई आपदा में राहत एवं बचाव कार्य के लिए आईटीबीपी, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें पहले ही घटनास्थल पर पहुंच चुकी हैं। रेड अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड के मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने कहा, 'हताहतों की संख्या 100 से 150 के बीच होने की आशंका है। 

विज्ञापन


वहीं, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा, अगर आप प्रभावित क्षेत्र में फंसे हैं, आपको किसी तरह की मदद की जरूरत है तो कृपया आपदा परिचालन केंद्र के नंबर 1070 या 9557444486 या डायल 112 पर संपर्क करें। कृपया घटना के बारे में पुराने वीडियो से अफवाह न फैलाएं।

200 से अधिक जवान प्रशासन के साथ कर रहे हैं काम
आईटीबीपी के प्रवक्ता विवेक पांडे ने कहा, 200 से अधिक जवान स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। स्थिति का आकलन करने के लिए एक टीम मौके पर मौजूद है। लोगों को जागरूक करने और बाहर निकालने के लिए जोशीमठ के पास एक और टीम तैनात की गई है। स्थिति नियंत्रण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री बोले- सभी धैर्य बनाए रखें
मुख्यमंत्री रावत ने कहा, आप सभी धैर्य बनाए रखें। लोगों की मदद के लिए जो भी जरूरी कदम हैं वो सरकार उठा रही है।
 

 



एसडीआरएफ और पुलिस टीम ने भी की संपर्क में रहने की अपील
पुलिस ने भी लोगाें से अपील की है कि अगर आप कहीं फंसे हैं तो इसकी सूचना पुलिस को दें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें