चेन्नई की गरुड़ एयरोस्पेस ने चमोली में चल रहे बचाव कार्यों में एनडीआरएफ टीम की मदद के लिए ड्रोन की तैनाती कर दी है। गरुड़ के मुख्य कार्यकारी सैम कुमार ने बताया कि आपदा के समय साथ में काम करने के लिए एनडीआरएफ टीम ने हमारा चयन किया है। हमने पहले भी ड्रोन भेजे थे। टिड्डियों के आतंक पर काबू पाने के लिए भी हमने यूपी और राजस्थान में ड्रोन भेजे थे। उत्तराखंड में हमने चार तरह के ड्रोन भेजे हैं। आपको बता दें कि तपोवन सुरंग में फंसे 35 लोग अब भी लापता हैं। उनकी तलाश जारी हैॉ।
जिला प्रशासन ने अधिशासी अभियंता आरडब्ल्यूडी और तहसीलदार के नेतृत्व मे टीम बनाई है, जो फोटो के आधार पर और स्थानीय लोगों की मदद से लापता लोगों की तलाश में जुटी है। जहां भी लोगों के दबे होने की संभावना है। वहां एनडीआरएफ और कंपनी के कर्मचारियों के साथ मिलकर लापता लोगों की तलाश की जा रही है।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा है कि राज्य सरकार को झील की जानकारी है। प्राथमिक रूप से जानकारी मिली है कि 400 मीटर एरिया में झील बनी है व टीम मौके पर गई है।
सात फरवरी की घटना के बाद से सूकी, लता और भलगौन गांवों में राशन और आवश्यक वस्तुओं को पहुंचाने का काम जारी है।
चमोली में ग्लेशियर टूटने से आई आपदा से कट चुके गांव सुकी, लता और भलगांव में हेलीकॉप्टर से राशन और आवश्यक वस्तुएं पहुंचाई जा रही हैं।
शुक्रवार को चमोली जिले के मैणाणा गांव के पास नदी किनारे एक शव बरामद किया गया है। अब तक कुल 37 शव बरामद किए गए हैं। वहीं 167 लोग अभी भी लापता हैं।
We have sent a team of SDRF & NDRF for recce after we received information about the formation of a lake in the area above Raini village: DGP Uttarakhand Ashok Kumar#UttarakhandGlacierBurst pic.twitter.com/GTQWNdmm3U
उत्तराखंड में आपदा प्रभावित चमोली जिले की नीती घाटी में झील बन गई है। शासन ने वाडिया, टीएचडीसी, एनटीपीसी और आईआईआरएस को जांच करने का आदेश दिया है। वीडियो में देखें...
ऋषि गंगा के मुहाने पर झील बनने पर शासन, प्रशासन अलर्ट हो गया है। चमोली की जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि झील के सर्वे और उसके रिसाव के लिए एक्सपर्ट की टीम गठित कर दी गई है। टीम झील का मौका मुआयना भी करेगी।
चमोली की जिलाधिकारी स्वाति भदौरिया ने बताया कि अभी तक 36 शव बरामद हुए हैं और दो व्यक्ति जीवित मिले हैं।
चमोली जिले के रैणी में राहत बचाव कार्य तड़के से जारी है। राज्य सरकार के मुताबिक अभी तक आपदा प्रभावित क्षेत्रों से 36 शव बरामद हो चुके है। वहीं आपदा में 204 लोग लापता हैं।