फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Cabinet: मंत्रियों ने सचिवों की सीआर लिखने का अधिकार फिर मांगा, बैठक में गरमाया मामला

Wed, 19 Apr 2023 02:30 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

मंगलवार को प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री महाराज ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि मंत्रियों को सचिव की वार्षिक गोपनीय प्रविष्टि लिखने का अधिकार होना चाहिए।
विज्ञापन
मंत्री सतपाल महाराज - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धामी सरकार के मंत्रियों ने सचिवों की सीआर लिखने के अधिकार की मांग फिर से उठाई है। मंगलवार को प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने यह मसला उठाया तो बाकी मंत्रियों ने उनके समर्थन में सुर मिलाए। इस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सचिव डॉ.एसएस संधु को कैबिनेट की अगली बैठक में इसका प्रस्ताव लाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार को प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री महाराज ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि मंत्रियों को सचिव की वार्षिक गोपनीय प्रविष्टि लिखने का अधिकार होना चाहिए। वह इस मसले को पहले ही कैबिनेट के संज्ञान में ला चुके हैं। लेकिन अभी तक इस पर कोई निर्णय नहीं हुआ।

Uttarakhand Cabinet:  एनएच और स्टेट हाईवे के किनारे भवन निर्माण के लिए नक्शा अनिवार्य, पढ़ें अन्य फैसले
विज्ञापन


महाराज के मसला उठाने के बाद कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सुबोध उनियाल समेत सभी मंत्रियों ने उनके प्रस्ताव का समर्थन किया। मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल सहयोगियों को आश्वस्त किया कि इस प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, कैबिनेट बैठक संपन्न होने के बाद मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को अपने कार्यालय में बुलाया और सचिवों की सीआर के संबंध में जानकारी मांगी। उन्होंने मुख्य सचिव को कैबिनेट की अगली बैठक में सीआर से संबंधित प्रस्ताव लाने के निर्देश दिए।

कैबिनेट की ब्रीफिंग के दौरान मुख्य सचिव से इस संबंध में जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सीआर वाला मसला कैबिनेट के एजेंडे में नहीं था। एक तरह से वह इस प्रश्न को टाल गए। उधर, सरकार के मंत्रियों ने कैबिनेट में सीआर के मसले पर चर्चा होने की पुष्टि की।

Trending Videos
विज्ञापन

लंबे समय से मांग उठा रहे हैं महाराज

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज त्रिवेंद्र सरकार के कार्यकाल से ही अन्य राज्यों की तर्ज पर उत्तराखंड में अपने विभागीय सचिवों की सीआर लिखने के अधिकार की लड़ाई लड़ रहे हैं। धामी सरकार में भी अब तक वह कैबिनेट की बैठक समेत कई बार मसला उठा चुके हैं। जानकारों का मानना है कि नौकरशाही की मनमानी पर लगाम लगाने के लिए मंत्री सीआर की ताकत चाहते हैं। इसीलिए अब महाराज के साथ अन्य मंत्री भी समर्थन में दिख रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें