उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या का अचानक स्वास्थ्य बिगड़ गया। उन्हें इंदर रोड स्थित कृष्णा मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया है। डॉ. गीता खन्ना ने बताया कि मंत्री के सीने में दर्द की शिकायत हुई थी। बीपी बढ़ने की वजह पर मंत्री की ईसीजी रिपोर्ट में मामूली दिक्कत आई है। बताया कि हृदय रोग विशेषज्ञों की सलाह पर अन्य जांचें भी कराई जा रही हैं, फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।
बता दें कि आज ही मंत्री आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू पर जालसाजी, जातिगत प्रताड़ना और जान से मारने का षडयंत्र रचने का आरोप लगाते हुए कैंट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसके बाद उनका सोशल मीडिया पर रोते हुए वीडियो भी वायरल हुआ। इसके बाद शाम को मंत्री की तबीयत बिगड़ गई।