फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: पहली बार सीएम की विधानसभा क्षेत्र में होगी कैबिनेट, चार को बनबसा में बैठक, गैरसैंण में विस सत्र

Thu, 24 Sep 2026 10:20 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विधानसभा क्षेत्र चंपावत में पहली बार कैबिनेट बैठक होने जा रही है। सरकार ने बनबसा में बैठक की तैयारियां शुरू कर दी हैं, वहीं विधानसभा सत्र गैरसैंण में कराने की तैयारी भी चल रही है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकार की कैबिनेट बैठक चार अक्तूबर को पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में होगी। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। यह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विधानसभा है। दूसरी ओर, विधानसभा सत्र 22 से 24 अक्तूबर के बीच गैरसैंण में कराने की तैयारी भी शुरू हो गई है।

सचिवालय स्तर पर बृहस्पतिवार को कैबिनेट बैठक की तैयारियों का असर नजर आया। बैठक चार अक्तूबर को सुबह 11 बजे बनबसा स्थित एनएचपीसी परिसर में होगी। बैठक में राज्य से जुड़े जरूरी मुद्दों पर चर्चा के साथ ही स्वास्थ्य, शिक्षा, ऊर्जा, परिवहन, पर्यटन समेत कई विभागों के प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है। खास बात ये है कि चूंकि चंपावत मुख्यमंत्री का विधानसभा क्षेत्र है, इसलिए आगामी चुनाव के मद्देनजर यह अहम मानी जा रही है।

पूर्व में भी देहरादून से बाहर हुई कैबिनेट

2010 में निशंक सरकार ने गंगा प्रदूषण के खिलाफ अभियान के दौरान हरिद्वार में हर की पौड़ी पर कैबिनेट बैठक की थी। इसके बाद 2012 में विजय बहुगुणा सरकार ने गैरसैंण, चमोली में कैबिनेट बैठक की। हरीश रावत की सरकार ने देहरादून से बाहर हरिद्वार, अल्मोड़ा और केदारनाथ में कैबिनेट बैठकों का आयोजन किया था।

ये भी पढ़ें...बदरीविशाल: डीजे बजने पर गरमाया विवाद, भड़के संत-पुरोहित बोले-उत्सव के नाम पर फूहड़ता, यहां शंख बजाना भी वर्जित

26 अक्तूबर से पहले होना है विधानसभा सत्र

उत्तराखंड का विधानसभा सत्र 26 अक्तूबर से पहले होना है। सूत्रों के मुताबिक, विधानसभा सत्र सरकार गैरसैंण में कराने जा रही है। इसके लिए कैबिनेट ने मुख्यमंत्री धामी को अधिकृत किया हुआ है, जिनका निर्णय आना बाकी है। चुनावी वर्ष होने के नाते भी सरकार, गैरसैंण सत्र से विशेषकर पर्वतीय जिलों के मतदाताओं को साधने का प्रयास करेगी। संभावित तौर पर सत्र 22 से 24 अक्तूबर के बीच होगा।

विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें