फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Cabinet: गोला नदी पर 3808 करोड़ की लागत से बनेगा जमरानी बांध, प्रस्ताव को मिली मंजूरी

Thu, 22 Feb 2024 12:09 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

कैबिनेट में आए प्रस्ताव में कहा गया कि नैनीताल जिले में काठगोदाम से 10 किलोमीटर दूर अपस्ट्रीम में गोला नदी पर जमरानी बांध का निर्माण प्रस्तावित है।
विज्ञापन
जमरानी बांध स्थल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में गोला नदी पर 3808 करोड़ की लागत से बनने वाले जमरानी बांध को वित्तीय प्रशासकीय स्वीकृति मिल गई है। कैबिनेट में इसके प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। परियोजना के बनने से उत्तराखंड के साथ ही उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सिंचाई और बिजली की आपूर्ति की जाएगी।

विज्ञापन


कैबिनेट में आए प्रस्ताव में कहा गया कि नैनीताल जिले में काठगोदाम से 10 किलोमीटर दूर अपस्ट्रीम में गोला नदी पर जमरानी बांध का निर्माण प्रस्तावित है। 150.6 मीटर ऊंचाई के इस बांध के निर्माण से उत्तराखंड के 9458 हेक्टेयर और उत्तर प्रदेश के 47607 हेक्टेयर क्षेत्र में अतिरिक्त सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

बांध निर्माण से हल्द्वानी-काठगोदाम के सभी वार्डों में 117 एमएलडी गुरुत्वीय व्यवस्था से पेयजल की आपूर्ति होगी। जिससे इस क्षेत्र में पेयजल समस्या की समस्या दूर होगी और लोगों की नलकूपों पर निर्भरता कम होगी।
विज्ञापन


Uttarakhand Cabinet: आदतन अपराधियों पर कसेगा गैंगस्टर का शिकंजा, बजट प्रस्ताव को भी मंजूरी, पढ़ें अन्य फैसले
विज्ञापन


प्रस्ताव में कहा गया है कि वर्ष 2023 मूल्य स्तर पर परियोजना की नियोजन विभाग की टीएसी ने कुल पुनरीक्षित लागत 3808.16 करोड़ रुपये तय की है। इसमें से 1557.18 करोड़ रुपये जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार की ओर से दिए जाएंगे। जबकि अवशेष धनराशि उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के मध्य हस्ताक्षरित एमओयू में निर्धारित व्यवस्था के अनुसार वहन की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें