उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र का आज चौथा दिन है। आज बजट को लेकर सदन में चर्चा हुई। जिसके बाद कांग्रेस विधायकों ने सुबह रेसकोर्स के पास 15 साल की किशोरी की संदिग्ध मौत का मामला उठाया। वहीं, इसके बाद कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस विधायकों ने सदन में जोरदार हंगामा किया।