फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: केदारनाथ से गुप्तकाशी जा रहा हेलीकॉप्टर गरुड़चट्टी में क्रैश, पायलट समेत सात लोगों की मौत

Tue, 18 Oct 2022 02:43 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग

सार

Helicopter Crashes in Kedarnath Today : केदारनाथ धाम में दोपहर करीब 12 बजे हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। बताया जा रहा है कि हादसा गरुड़चट्टी में हुआ। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है।
विज्ञापन
केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केदारनाथ से छह यात्रियों को लेकर गुप्तकाशी जा रहा आर्यन हेली कंपनी का हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। इस हादसे में पायलट सहित सात लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई है। मृतकों में चार महिलाएं हैं। मृतक गुजरात और तमिलनाडु के हैं। घटना का कारण खराब मौसम और अचानक घाटी में कोहरा छाना बताया जा रहा है। एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और पुलिस द्वारा मौके पर रेस्क्यू किया जा रहा है। 

केदारनाथ हादसा: खराब मौसम के बीच क्रैश होते ही हेलीकॉप्टर के उड़े परखच्चे, इधर-इधर बिखर गए शव, तस्वीरें

मंगलवार को दोपहर को लगभग 11 बजकर 34 मिनट पर हेलीकॉप्टर ने छह यात्रियों को लेकर केदारनाथ से वापस गुप्तकाशी (मस्ता) के लिए उड़ान भरी। लेकिन गरूड़चट्टी देवदर्शनी में 11.36 बजे पर हेलीकॉप्टर क्रैश होकर जमीन पर जा गिरा और धू-धू कर जल गया। हादसे में पायलट सहित सवार सभी छह यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में हेलीकॉप्टर के पायलट अनिल कुमार सहित उर्वी बरार (25), कुर्ती बरार (30),  पूर्वा रामानुज  (26), प्रेम कुमार वी (63), सुजाता (56) कला (60) की मौत हो गई।  मौके पर मौजूद जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि हेलीकॉप्टर क्रैश होने से कई हिस्सों में टूट गया है और बीच का हिस्सा जलकर राख हो गया है।

विज्ञापन



सीएम ने दिए जांच के आदेश
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ धाम में हुए हादसे पर दुख जताया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा 'केदारनाथ के समीप गरुड़ चट्टी में दुर्भाग्यपूर्ण हेलीकॉप्टर क्रैश में कुछ लोगों के हताहत होने का अत्यंत दु:खद समाचार प्राप्त हुआ है। राहत और बचाव कार्य हेतु SDRF और जिला प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। इस दु:खद घटना के विस्तृत जांच के आदेश दे दिए गए।' ये है हेलीसेवा की स्थिति
विज्ञापन

- 01,41,600 यात्री वायुमार्ग से केदारनाथ धाम पहुंचे।
- 09 कंपनियों के नौ हेलीकॉप्टर भर रहे हैं उड़ान 
- इस साल अब तक 26,536 शटल उड़ानें हो चुकीं है 
- 200 शटल उड़ानें रोज भर रही हेली कंपनियां

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें