मैं शिक्षा मंत्री धन सिंह बोल रहा हूं
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने हाईस्कूल परीक्षा में प्रदेश में पहले स्थान पर रहे सुशांत चंद्रवंशी और इंटरमीडिएट में दूसरे स्थान पर रही हिमानी को फोन कर बधाई दी। सुशांत के बाद मंत्री ने हिमानी को फोन करते हुए कहा, बधाई हो मैं मंत्री धन सिंह बोल रहा हूं। तुम्हें अपना रिजल्ट पता है, तुमने प्रदेश में दूसरा स्थान पाया है।
हिमानी ने कहा- वास्तव में, मुझे पता नहीं। मंत्री के यह कहने पर कि अपने माता- पिता से बात कराओ, हिमानी ने कहा- पिता स्कूल गए हैं, मां घर पर हैं। तब मंत्री ने हिमानी की मां से बात कर उन्हें बेटी की उपलब्धि को बताया। इस पर हिमानी के खुशी से आंसू निकल आए।