फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड बोर्ड: एक साल में घट गए 5,827 परीक्षार्थी, 10वीं और 12वीं में 209425 छात्र देंगे परीक्षा

Sun, 25 Oct 2026 03:34 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

शिक्षा विभाग के विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले साल की तुलना में इस बार बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों की संख्या घटी है।
विज्ञापन
परीक्षा - फोटो : Freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में इस साल परीक्षार्थियों की संख्या में 5,827 की कमी आई है। बोर्ड परीक्षा के लिए इस बार कुल 209425 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया है। इनमें 99147 इंटरमीडिएट और 110278 हाईस्कूल के परीक्षार्थी शामिल हैं।

विज्ञापन


शिक्षा विभाग के विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले साल की तुलना में इस बार बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों की संख्या घटी है। हाईस्कूल और इंटर दोनों कक्षाओं में पंजीकरण में कमी दर्ज की गई है। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इंटरमीडिएट में पिछले साल 102986 और हाईस्कूल में 112266 परीक्षार्थी थे।

शीघ्र घोषित होगी बोर्ड परीक्षा तिथि
शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा तिथि शीघ्र घोषित की जाएगी। इसके साथ ही संवेदनशील और अति संवेदनशील केंद्र भी घोषित किए जाने हैं।
विज्ञापन


सरकारी प्राथमिक विद्यालय भी बंदी की कगार पर
प्रदेश में तीन हजार से अधिक सरकारी प्राथमिक विद्यालय बंदी की कगार पर हैं। इन विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की संख्या 10 सा फिर इससे भी कम रह गई है। जबकि कुछ विद्यालय पहले ही बंद हो चुके हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें