फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट को मिली जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

Thu, 27 Jul 2023 10:24 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार

सार

सुरेश शर्मा पुत्र हरीश चंद्र शर्मा ने कोतवाली में तहरीर दी है। जिसमें उन्होंने एक मोबाइल नंबर देकर बताया कि उक्त नंबर से भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट को किसी अनजान व्यक्ति ने फोन किया।
विज्ञापन
फोन पर मिली जान से मारने की धमकी - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट को मोबाइल फोन पर गालीगलौज और जान से मारने की धमकी मिलने का मामला प्रकाश में आया है। शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


कोतवाल मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि जौनपुर सुखरो निवासी सुरेश शर्मा पुत्र हरीश चंद्र शर्मा ने कोतवाली में तहरीर दी है। जिसमें उन्होंने एक मोबाइल नंबर देकर बताया कि उक्त नंबर से भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट को किसी अनजान व्यक्ति ने फोन किया।

Uttarkashi News: तिलोथ में कूड़ा छंटाई के विरोध में ग्रामीणों का हंगामा, क्षेत्र में दो अगस्त तक धारा-144 लागू

विज्ञापन
विज्ञापन

एक समुदाय विशेष को उत्तराखंड में बसाने का आरोप

उस व्यक्ति ने एक समुदाय विशेष को उत्तराखंड में बसाने का आरोप लगाते हुए पहले भाजपा को गाली दी। उसका विरोध करने पर उसने गालीगलौज और उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। उन्होंने पुलिस से उक्त व्यक्ति को तलाश कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

कोतवाल ने बताया कि उक्त मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ गालीगलौज और जान से मारने की धमकी के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक मेहराजुद्दीन को सौंपी गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें