भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया अब औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। केंद्रीय नेतृत्व ने इसके लिए चुनाव अधिकारी की नियुक्ति कर दी है। मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कार्यकाल पूरा हो चुका है। ऐसे में संगठन में बदलाव की तैयारी शुरू हो गई है।
ये भी पढ़ें...Rudraprayag Bus Accident: अलकनंदा में जिंदगी की तलाश; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी...एक शव और बरामद, आठ लापता
अभी प्रदेश संगठन की कमान राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट के हाथों में है। प्रदेश अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया शुरू होने से पहले उन्हें ही इस पद का सबसे मजबूत दावेदार माना गया। बदली परिस्थितियों में दावेदारों के और नाम सामने आ सकते हैं।