फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar: गांव में पूजा के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने दूसरे भाई को उतार दिया मौत के घाट

Mon, 26 Dec 2022 05:35 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर

सार

नौकोड़ी के बमनखेत में रविवार की रात सामूहिक पूजा का आयोजन हो रहा था। पूजा में 29 परिवार के लोग शामिल थे। इस दौरान दो चचेरे भाइयों में किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया।
विज्ञापन
चचेरे भाई ने की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में बागेश्वर के नौकोड़ी गांव में भाईयों के बीच हुए आपसी विवाद में चचेरे भाई ने दूसरे भाई की हत्या कर दी। वहीं, मृतक के दूसरे भाई और उसकी पत्नी को घायल कर दिया। गांव में आयोजित पूजा के दौरान यह विवाद हुआ। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


Dehradun: 25 हजार का इनामी जालसाज जॉनी पकड़ा, पौने दो करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में चल रहा था फरार

जानकारी के अनुसार, नौकोड़ी के बमनखेत में रविवार की रात सामूहिक पूजा का आयोजन हो रहा था। पूजा में 29 परिवार के लोग शामिल थे। इस दौरान दो चचेरे भाईयों में किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ा की चंचल सिंह और महेश सिंह ने शंकर सिंह और खुशाल सिंह पर चाकू से वार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हमले में शंकर सिंह की मौत हो गई, जबकि खुशाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। बीच-बचाव में आई खुशाल की पत्नी सरूली देवी भी घायल हो गई। सूचना के बाद रात में पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी है। इस मामले में पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें