आज विधानसभा सत्र के तीसरे दिन सदन शुरू होते ही कांग्रेस ने समस्त नियमों का निलंबन करते हुए सीएम के करीबियों पर लेनदेन का आरोप लगाया और इस पर चर्चा की मांग की। इस बाबत सामने आए स्टिंग प्रकरण पर चर्चा की मांग को लेकर सदन में विपक्ष ने विरोध किया। इसके साथ ही विपक्ष ने नियम 310 में चर्चा की मांग भी की और वेल में आकर प्रदर्शन किया। जिसके बाद सदन स्थगित कर दिया गया। जिसके बाद सदन अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया। वहीं सदन में संशोधन के साथ पंचायतीराज संशोधन विधयेक पास हो गया। तीन दिवसीय सत्र के दौरान सदन 11 घंटे 16 मिनट संचालित हुआ, जबकि 37 मिनट व्यवधान रहा।
वहीं विधानसभा सत्र की अवधि एक दिन और बढ़ा दी गई गई थी। जिसके बाद बुधवार को भी सत्र चला। पहले सिर्फ दो दिन के लिए सत्र आयोजित करने का निर्णय लिया गया था, लेकिन विपक्ष ने इस पर एतराज जताया और सदस्यों के सवालों को देखते हुए इसकी अवधि बढ़ाने की मांग की थी। स्पीकर प्रेम चंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। कार्यवाहक संसदीय कार्य मंत्री मदन कौशिक के अनुसार, विपक्ष की भावना का सम्मान करते हुए सत्र की अवधि एक दिन और बढ़ाई गई है।