सीएम बोले, नियुक्तियां रद्द, चैप्टर क्लोज
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी तत्कालीन स्पीकर व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की भूमिका से जुड़ा प्रश्न पूछा गया। सीएम ने कहा कि जांच समिति की सिफारिश पर नियुक्तियां रद्द कर दी गई हैं और अब चैप्टर क्लोज हो गया है।
कांग्रेस ने कहा, चैप्टर तो अब खुला है...
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि चैप्टर कैसे क्लोज हो सकता है। इस पूरे प्रकरण में अभी कई सवाल हैं। समिति की वैधता से लेकर पिछले सभी कार्यकालों की जांच छोड़ देने को लेकर भी सवाल हैं। सबसे बड़ा प्रश्न उन नेताओं की भूमिका पर है, जिन्होंने जनता के साथ छल किया। तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष जो अब धामी सरकार में मंत्री हैं, उन्हें नैतिकता के आधार पर इस्तीफा क्यों नहीं देना चाहिए?
एक के बाद एक विवाद से चर्चाओं में आते गए अग्रवाल
विधानसभा में बैक डोर भर्ती विवाद के गरमाने के बाद तत्कालीन स्पीकर व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल लगातार चर्चाओं में आते गए। बैकडोर नियुक्तियों पर पहले उनका विवादित बयान आया और उसके बाद शहरी विकास विभाग में 70 से अधिक अधिकारियों व कर्मचारियों के तबादला आदेश पर मुख्यमंत्री की ओर से रोक लगाने का मामला गरमाया। फिर एक कंपनी के खर्च पर उनकी और उनके विभाग के अफसरों की जर्मनी यात्रा को लेकर भी खूब चर्चाएं हुईं।
ये भी पढ़ें...Ankita Murder Case: वेश्यावृत्ति से इनकार पर की गई अंकिता की हत्या, हिरासत में आरोपियों ने उगले सारे राज