फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड विधानसभा सत्र: भराड़ीसैंण में धारा 163 लागू, प्रदर्शनों पर रोक, सुरक्षा में 804 पुलिसकर्मी तैनात

Mon, 18 Aug 2025 10:01 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग(चमोली)

सार

Uttarakhand Assembly Monsoon Session 2025: सत्र को सुव्यवस्थित, सफल व शांतिपूर्ण बनाने के उद्देश्य से सत्र में इस बार 41 से अधिक अफसर और 804 से अधिक पुलिस कर्मी लगाए गए हैं।
 
विज्ञापन
गैरसैंण के भराड़ीसैंण में विधानसभा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गैरसैंण के भराड़ीसैंण में मंगलवार से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र के दौरान यहां धारा 163 को लागू कर दिया गया है। जो सत्र समाप्ति की तिथि 22 अगस्त शाम पांच बजे तक प्रभावी रहेगी।विधानसभा सत्र को सुव्यवस्थित, सफल व शांतिपूर्ण बनाने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा यह निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन


उपजिलाधिकारी/परगना मजिस्ट्रेट गैरसैंण सोहन सिंह रांगड़ द्वारा जारी आदेशानुसार विधानसभा सत्र के दौरान विधानसभा परिसर तथा आसपास के क्षेत्र में किसी भी प्रकार की धरना-प्रदर्शन, जुलूस, नारेबाजी, बगैर अनुमति सभा, सुरक्षा बैरियर तोड़ने, लाउडस्पीकर या ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग, हथियार लाने, उत्तेजक भाषण, पोस्टर-बैनर या सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह व भड़काऊ संदेश फैलाने जैसी गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

आदेश में कहा गया है कि विधानसभा सत्र के दौरान कोई भी व्यक्ति या समूह ऐसे कार्य नहीं करेगा, जिससे कानून व्यवस्था भंग हो या शांति व्यवस्था में बाधा पहुंचे। यदि कोई व्यक्ति इस आदेश का उल्लंघन करता है। तो उसके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 के अंतर्गत दंडनीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


Uttarakhand: विधानसभा सत्र में उठेगा आपदा और चुनाव का मुद्दा, विपक्ष दिखेगा हमलावर, सरकार भी पलटवार को तैयार

Trending Videos
विज्ञापन

सत्र के लिए सुरक्षा व्यवस्था हुई पुख्ता, 41 अफसरों सहित 804 पुलिस के जवान तैनात

सोमवार को विधानसभा भवन में चमोली के डीएम और एसपी ने पुलिस ब्रीफिंग की। इस दौरान सभी कर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था को सख्त करने के निर्देश दिए। सत्र में इस बार 41 से अधिक अफसर और 804 से अधिक पुलिस कर्मी लगाए गए हैं।

विधानसभा भवन परिसर में जिलाधिकारी डाॅ. संदीप तिवारी ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सत्र अवधि में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने पुलिस बल को संबोधित करते हुए सभी को ड्यूटी के दौरान मुस्तैद, संवेदनशील व सतर्क रहने तथा मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल का शत-प्रतिशत पालन करने के निर्देश दिए। इस बार सुरक्षा के लिए 4 एडिशनल एसपी, 12 सीओ, 25 इंस्पेक्टर और 804 पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। वहीं कर्णप्रयाग से दिवालीखाल की ओर जंगलचट्टी और गैरसैंण से दिवालीखाल की ओर दुग्तमा में बैरिकेड बनाए गए हैं। इसके लिए विधानसभा मार्ग पर दिवालीखाल में भी बैरिकेड बनाया गया है। यही नहीं प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी के लिए मालसी और मेहलचौंरी में अस्थायी जेल बनाई गई है।  

12 से अधिक चिकित्सक और आठ एंबुलेंस तैनात

कर्णप्रयाग। सत्र के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं को भी पुख्ता कर दिया गया है। भराड़ीसैंण में ऑर्थो, फिजीशियन, सर्जन सहित विशेषज्ञ एवं अन्य 12 से अधिक चिकित्सकों को तैनात किया गया है जबकि 8 एंबुलेंस 24 घंटे सेवाएं देंगीं। वहीं दवाओं का स्टाक भी किया गया है। गैरसैंण के सीएमएस डॉ. अर्जुन रावत ने बताया कि विधानसभा प्रवेश द्वार पर एक मेडिकल रिलीफ पोस्ट बनाई गई है। जहां एमबीबीएस डॉक्टर के अलावा पैरामेडिकल स्टाफ तैनात रहेगा। साथ ही अस्थायी अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टर रहेंगे। संवाद

स्थायी राजधानी सहित अन्य मांगों को लेकर कांग्रेस करेगी विधानसभा घेराव

भराड़ीसैंण में हो रहे विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान 20 अगस्त को कांग्रेस विधानसभा घेराव करेगी। कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष दान सिंह नेगी ने बताया कि नगर पंचायत अध्यक्ष मोहन भंडारी के नेतृत्व में 20 अगस्त को रामलीला मैदान में विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा। जिसके बाद गैरसैंण क्षेत्र की शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़कों की बदहाली सहित स्थायी राजधानी की मांग को लेकर विधानसभा घेराव किया जाएगा। वहीं पूर्व अनशनकारी भुवन कठायत ने गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित किए जाने की मांग को लेकर सत्र के तीनों दिन तक गैरसैंण के रामलीला मैदान में धरना-प्रर्दशन के आयोजन करने की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें