फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमोली: तपोवन के समीप अनियंत्रित यूटिलिटी की चपेट में आए बाइक सवार, दो की मौत

Wed, 16 Sep 2020 01:26 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमोली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Flickr
विज्ञापन

उत्तराखंड के चमोली में मंगलवार देर शाम तपोवन के समीप एक बड़ा हादसा हो गया। एक यूटिलिटी की चपेट में आकर दो लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति की मौत मौके पर हो गई थी, जबकि दूसरे व्यक्ति की मौत हायर सेंटर ले जाते वक्त पीपलकोटी में हुई है।

विज्ञापन


कोतवाल जयपाल नेगी ने बताया कि तपोवन के समीप दो बाइक सवार सड़क किनारे खड़े थे, इतने में मलारी से जोशीमठ की ओर आ रही यूटिलिटी के टायर स्लीप होने से दोनों व्यक्ति वाहन की चपेट में आ गए। 

हादसे में दीप चंद्र शर्मा उम्र 50 पुत्र क्षेत्रमल शर्मा हाल निवासी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि संतोष सुंदरियाल उम्र 28,पुत्र जयप्रसाद ने जोशीमठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर ले जाते वक्त दम तोड़ दिया। दोनों शवों को पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम किया जा रहा है। फिलहाल चालक व वाहन पुलिस के हिरासत में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें