फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: बागेश्वर में दर्दनाक हादसा, पतियासार के पास खाई में गिरा कैंपर वाहन, तीन लोगों की मौके पर मौत

Tue, 05 Sep 2023 04:34 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, कपकोट(बागेश्वर)

सार

Uttarakhand Accident News: कैंपर वाहन लगभग 100 मीटर नीचे खाई में गिर गया। जब तक टीम पहुंची वाहन में सावर तीनों लोग दम तोड़ चुके थे।
विज्ञापन
पिकअप वाहन खाई में गिरने से तीन की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के बागेश्वर में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। कपकोट में पतियासार के पास एक कैंपर वाहन खाई में गिर गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


एसडीआरएफ से मिली जानकारी के अनुसार, घटना दोपहर करीब चार बजे की है। कैंपर वाहन संख्या UK 02 PA 0842 लगभग 100 मीटर नीचे खाई में गिर गया। जब तक टीम पहुंची वाहन में सावर तीनों लोग दम तोड़ चुके थे। तीनों के शवों को खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। 

उत्तराखंड विस मानसून सत्र 2023: स्व.चंदन रामदास को दी श्रद्धांजलि, सदन की कार्यवाही बुधवार तक स्थगित

इनकी गई जान

  • गोविंद सिंह(45) पुत्र महेंद्र सिंह, निवासी तल्ला सूपी।
  • बलराम(50) पुत्र किशन राम, निवासी तल्ला सूपी।
  • संजय राम(25) पुत्र हुकुम राम निवासी रिखाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें