फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: प्रदेश की कई सड़कें बंद, लापता लोगों की खोज में उत्तरकाशी में जारी रहा रेस्क्यू अभियान

Tue, 01 Jul 2025 10:17 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली

सार

उत्तराखंड में लगातार बारिश के कारण प्रदेश की कई सड़कें बंद हो गई है। तमाम दुश्वारियों के बावजूद सिलाई बैंड में बादल फटने की घटना के तीसरे दिन भी लापता लोगों की खोज के लिए अभियान जारी रहा।
विज्ञापन
लापता लोगों की खोजबीन करते एसडीआरएफ के जवान - फोटो : जागरूक पाठक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कई दिनों से रुक रुककर हो रही बारिश के कारण कई जिलों में सड़कें बंद हैं तो कई सड़कों को नुकसान पहुंचा है। मलबा और बोल्डर आने से चमोली जिले में 21 संपर्क मार्ग, पौड़ी जिले में 37 ग्रामीण मोटर मार्ग और टिहरी जिले में 13 सड़कें बंद हैं।

विज्ञापन


दूसरी ओर उत्तरकाशी जिले के सिलाई बैंड में बादल फटने की घटना के तीसरे दिन भी लापता लोगों की खोज के लिए अभियान जारी रहा। सिलाई बैंड और ओजरी में पैदल आवाजाही सुचारु करवा दी गई। 700 यात्रियों और स्थानीय लोगों को सुरक्षित निकालकर दूसरे वाहन से बड़कोट की ओर रवाना किया।

ये भी पढ़ें...Yamunotri Dham: यात्रा मार्ग पर फंसे 700 यात्रियों को निकाला गया सुरक्षित बादल फटने से जगह-जगह हो गया था बंद
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को मौसम साफ रहा तो सोनप्रयाग से 5400 श्रद्धालुओं को केदारनाथ धाम भेजा गया। 5275 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए। जबकि 7391 श्रद्धालु बदरीनाथ धाम पहुंचे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें