फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस 2020 : पर्यटन के लिए योजनाएं तमाम, नतीजों का इंतजार 

Mon, 09 Nov 2020 09:37 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
चारधाम यात्रा - फोटो : अमर उजाला (File Photo)
विज्ञापन

पर्यटन और तीर्थाटन प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। चारधाम की वजह से धार्मिक पर्यटन में राज्य की विशेष पहचान है। पर्यटन को पंख लगाने के लिए तमाम योजनाएं बनाई गई हैं, लेकिन अभी इन योजनाओं के नतीजों का इंतजार है।

विज्ञापन



जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था को गति मिले ओर लोगों को रोजगार। धार्मिक पर्यटन के साथ ही एडवेंचर और विंटर टूरिज्म में बुनियादी ढांचे और पर्यटकों को बेहतर सुविधाओं पर राज्य में काफी कुछ करना बाकी है।


उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस 2020 : प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, कहा- विकास की नई ऊंचाइयों को छूता रहे प्रदेश
विज्ञापन



राज्य में पर्यटन को संवारने के लिए केंद्र व राज्य सरकार ने तमाम योजनाएं बनाई हैं। राज्य बनने के बाद से पर्यटकों की आमद तो हर साल बढ़ रही है। लेकिन पर्यटकों की सुविधाओं और व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए राज्य को अभी बहुत कुछ करना बाकी है। पर्यटन सेक्टर में निवेश बढ़ाने के लिए सरकार ने पर्यटन को उद्योग का दर्जा भी दिया है।


ऑल वेदर रोड, ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन से भी उत्तराखंड के पर्यटन को काफी उम्मीदें हैं। केदारनाथ धाम की तरह बदरीनाथ धाम को भी 424 करोड़ से संवारा जाएगा। इसके लिए मास्टर प्लान तैयार हो जाएगा।


वहीं, 13 डिस्ट्रिक्ट 13 डेस्टिनेशन, महाभारत सर्किट, रामायण सर्किट, सीता सर्किट, ईको स्प्रिचुअल जोन, ट्राइबल टूरिज्म, नए पर्यटक स्थलों के लिए रोपवे, होम स्टे योजना, टिहरी झील को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की योजना है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें