फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: प्रदेश में 11 IAS-IFS अफसरों के तबादले, यहां देखें किसे मिली कहां की जिम्मेदारी

Fri, 24 Jul 2026 09:27 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

सचिव नितेश कुमार झा से आईटी हटाकर उन्हें पंचायती राज विभाग सौंपा गया है। सचिव रविनाथ रमन से विद्यालयी शिक्षा हटाकर उन्हें परिवहन विभाग और आयुक्त परिवहन बनाया गया है।
विज्ञापन
तबादले। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धामी सरकार ने शुक्रवार देर शाम 11 आईएएस, आईएफएस अफसरों के विभागों में फेरबदल कर दिया। इनमें कई वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं। कार्मिक विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किए।

विज्ञापन


प्रमुख सचिव एल फैनई से आबकारी विभाग हटाया गया है। बाकी विभाग बरकरार रहेंगे। सचिव नितेश कुमार झा से आईटी हटाकर उन्हें पंचायती राज विभाग सौंपा गया है। सचिव रविनाथ रमन से विद्यालयी शिक्षा हटाकर उन्हें परिवहन विभाग और आयुक्त परिवहन बनाया गया है। सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडेय को वर्तमान विभागों के साथ आईटी की जिम्मेदारी भी दी गई है। सचिव बृजेश कुमार संत से परिवहन हटाते हुए उन्हें आबकारी विभाग दिया गया है।

सचिव डॉ. सुरेंद्र नारायण पांडेय को वर्तमान प्रभार के साथ गन्ना विकास एवं चीनी विभाग भी दिया गया है। हाल ही में प्रतिनियुक्ति से लौटी सचिव ज्योति यादव की बाध्य प्रतीक्षा खत्म करते हुए विद्यालयी शिक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सचिव युगल किशोर पंत को वर्तमान विभाग के साथ सचिवालय प्रशासन भी सौंपा गया है। सचिव रणवीर सिंह चौहान को सचिवालय प्रशासन, गन्ना एवं चीनी विकास से मुक्त करते हुए वित्त विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। आईएफएस डॉ. पराग मधुकर धकाते को विशेष सचिव पंचायती राज के पदभार से अवमुक्त कर दिया गया है। बाकी विभाग बने रहेंगे। अपर सचिव अभिषेक रुहेला को वर्तमान विभागों के साथ राज्य संपत्ति भी सौंपा गया है।

लिस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें