फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand : ऊधमसिंह नगर में साथियों के साथ दौड़ रहे 10वीं के छात्र की मौत, बताया- दिल का दौरा पड़ा

Mon, 01 Apr 2024 02:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सितारगंज (ऊधमसिंह नगर)

सार

मौत का कारण हार्टअटैक बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि दौड़ते समय वह अचानक जमीन पर गिर गया था।
विज्ञापन
अनुज जोशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सितारगंज (ऊधमसिंह नगर) मे सुबह साथियों के साथ सड़क पर दौड़ रहे 10वीं के छात्र की मौत हो गई। मौत का कारण हार्टअटैक बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि दौड़ते समय वह अचानक जमीन पर गिर गया था।

विज्ञापन


सिसौना निवासी अनुज जोशी (15) पुत्र हरीश जोशी रविवार की सुबह अपने दो साथियों के साथ दौड़ रहा था। अचानक वह जमीन पर गिर गया। पीछे दौड़ रहे गांव के ही सामाजिक कार्यकर्ता हेम भट्ट ने अनुज के दो साथियों लक्की और योगेश की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

हेम भट्ट ने बताया कि अनुज और उसके दो साथी उनके आगे दौड़ रहे थे। अनुज अपने दो साथियों से पीछे हो गया था। अचानक चलते-चलते वह गिर गया। उन्होंने अनुज की छाती में पंप भी दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


हरीश जोशी ने बताया कि रोजाना की तरह उनका बेटा अनुज अपने दो साथियों के साथ सुबह दौड़ने गया था। अनुज के शरीर पर किसी प्रकार की चोट का कोई निशान नहीं था। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण साफ हो सकेगा। घर में उसकी बड़ी बहन, माता-पिता और दादा का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें