उत्तराखंड के मुख्य सचिव एस रामास्वामी को अप्रत्याशित घटनाक्रम के तहत हटा दिया गया है। हालांकि अभी तक केवल इस बात की चर्चाएं हैं।
सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री ने केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर तैनात आईएएस अफसर उत्पल कुमार सिंह को राज्य के लिए कार्यमुक्त करने को पत्र लिखा था।
चर्चा है कि केंद्र ने उत्पल कुमार सिंह को रिलिव कर दिया है। उन्हें उत्तराखंड का नया मुख्य सचिव बनाने की संभावना जताई जा रही है।
इसके पहले भी कांग्रेस सरकार में मुख्य सचिव को कार्यकाल पूरा होने से पहले बदला जा चुका है। पूर्व मुख्य सचिव सुभाष कुमार को हटाकर तत्कालीन सरकार ने आलोक कुमार जैन को मुख्य सचिव बनाया था। बाद में जैन को हटाकर सुभाष कुमार को मुख्य सचिव बनाया गया था।