फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: ब्रेक फेल होने से यूटिलिटी सड़क पर पलटी, 11 लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिया। ब्रेक फेल होने से यूटिलिटी सड़क पर पलट गई। हादसे में 11 लोग घायल हो गए। चार की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया। शेष को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वाहन में क्षमता से अधिक लोग सवार थे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह यूटिलिटी बडनू गांव से साहिया बाजार के लिए रवाना हुई। वाहन में नकदी फसलें भी लदी थीं। इसमें चालक समेत कुल 12 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि बराड़ गांव से कुछ पहले यूटिलिटी का ब्रेक फेल हो गया। इससे वाहन अनियंत्रित होने लगा। एक तरफ खाई देख चालक से सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को सड़क के किनारे पहाड़ी से टकरा दिया। जिससे यूटिलिटी सड़क पर पलट गई। इस बीच वाहन में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े।

घायलों को यूटिलिटी से बाहर निकालकर सीएचसी भेजा गया। गंभीर रूप से घायल होने पर बलबीर सिंह (55) निवासी गौथान, भोपाल सिंह (67) निवासी मलेथा और शिवानी (37) निवासी बडनू, विवेक (6) पुत्र ज्ञानू निवासी बडनू को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं, सामो देवी निवासी गढेता, अमर सिंह चौहान निवासी दातनु, बिक्रम सिंह निवासी हमरोऊ, ज्ञानू, बलवीर सिंह, कुमारी अन्नू, मोनिका सहगल सभी निवासी बडनू को हल्की चोटें आई हैं।
विज्ञापन

ब्लाॅक प्रमुख कालसी मठोर सिंह चौहान ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। राजस्व उपनिरीक्षक मोती लाल जिनाटा ने बताया कि हादसे में चालक बृजेश को चोट नहीं लगी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें