फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UTET Result Declared: उत्तराखंड यूटीईटी का रिजल्ट घोषित, महज 21 प्रतिशत अभ्यर्थी पास, यहां देखें परीक्षाफल

Sun, 27 Nov 2022 05:46 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रामनगर (नैनीताल)।

सार

उत्तराखंड अध्यापक पात्रता परीक्षा प्रथम एवं द्वितीय 30 सितंबर को आयोजित की गई थी। परीक्षा प्रदेश के 29 शहरों में बने 139 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में हुई थी। प्रथम पाली में यूटीईटी प्रथम व दूसरी पाली में यूटीईटी द्वितीय की परीक्षा हुई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने शनिवार को उत्तराखंड अध्यापक पात्रता परीक्षा (यूटीईटी) प्रथम और द्वितीय का परीक्षाफल जारी कर दिया है। इस बार यूटीईटी प्रथम व द्वितीय में 51386 अभ्यर्थी शामिल हुए थे जिनमें महज 11047 (करीब 21 प्रतिशत) ही पास हो सके। 

विज्ञापन


उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा संचालित उत्तराखंड अध्यापक पात्रता परीक्षा प्रथम एवं द्वितीय 30 सितंबर को आयोजित की गई थी। परीक्षा प्रदेश के 29 शहरों में बने 139 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में हुई थी। प्रथम पाली में यूटीईटी प्रथम व दूसरी पाली में यूटीईटी द्वितीय की परीक्षा हुई। 

ये भी पढ़ें...UKSSC पेपर लीक मामला: धामी सरकार की बड़ी कार्रवाई, कुर्क होगी हाकम सिंह की अवैध संपत्ति, चलेगा बुलडोजर
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिव डॉ. नीता तिवारी ने बताया कि यूटीईटी प्रथम में 29545 पंजीकृत थे जिनमें 25092 परीक्षा में शामिल हुए। इनमें 4903 उत्तीर्ण हो गए। परीक्षाफल 19.54 प्रतिशत रहा। यूटीईटी द्वितीय में 30755 पंजीकृत थे जिनमें 26294 परीक्षा में शामिल हुए। इनमें 6144 उत्तीर्ण हुए। परीक्षाफल 23.37 प्रतिशत रहा। बोर्ड सचिव ने बताया कि अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in पर परीक्षाफल देख सकते हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें