उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने यूटीईटी प्रथम एवं द्वितीय का रिजल्ट जारी कर दिया है। यह रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in पर देख सकते हैं। प्रत्यावेदनों के निस्तारण के बाद दोनों परीक्षाओं की अंतिम उत्तर कुंजियां भी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड की गई हैं।
इस बार यूटीईटी प्रथम और द्वितीय का रिजल्ट 41.76 रहा। बोर्ड सचिव डॉ. नीता तिवारी और अपर सचिव एनसी पाठक ने रिजल्ट जारी करते हुए बताया कि इस बार यूटीईटी प्रथम में पंजीकृत 61692 में से 53805 अभ्यर्थी शामिल हुए।