फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सीआईएमएस कॉलेज में कृषि पारिस्थितिकी उद्यमिता विकास केंद्र शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
Iयूसर्क के सहयोग से कंबाइंड इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च में कृषि पारिस्थितिकी उद्यमिता विकास केंद्र शुरू हुआI
विज्ञापन




उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान केंद्र (यूसर्क) के सहयोग से देहरादून के कुआंवाला स्थित कंबाइंड इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च में यूसर्क कृषि-परिस्थितिकी उद्यमिता विकास केंद्र स्थापित किया गया है। बुधवार को बसंत पंचमी के अवसर पर उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष व भौतिक विज्ञानी प्रो. जेएमएस राणा, यूसर्क की निदेशक प्रो. अनीता रावत, यूसर्क के वैज्ञानिक डॉ. ओपी नौटियाल और सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन ललित जोशी ने केंद्र का विधिवत शुभारंभ किया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि प्रो. जेएमएस राणा ने कहा कि यदि हमारी जड़ें मजबूत होंगी तो हमारी संस्कृति भी जीवित रहेगी। प्रोफेसर राणा ने अपने जीवन काल में अंतरराष्ट्रीय स्तर के विभिन्न देशों में विभिन्न शोध संस्थानों में किए गए कार्यों के आधार पर अपने शोध अनुभव साझा किए। यूसर्क कृषि-परिस्थितिकी उद्यमिता विकास केंद्र के उद्घाटन के बाद कॉलेज में तृतीय खेती बाड़ी दिवस भी मनाया गया। इसका उद्देश्य युवाओं को खेती-बाड़ी के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें अपनी जड़ों से जोड़ना है। कार्यक्रम में सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन ललित जोशी ने कहा कि यूसर्क की ओर से कृषि-परिस्थितिकी उद्यमिता विकास केंद्र की स्थापना की गई है। जिसका लाभ हमारे संस्थान के छात्र-छात्राओं के साथ ही पूरे उत्तराखंड के विज्ञान के छात्र-छात्राओं को मिलेगा। विभिन्न विषयों में नवाचार करने वाले छात्रों को इसका सीधा लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें