फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: राज्य में 22 नए टाउनशिप को विकसित करने पर हो रहा विचार

विज्ञापन
विज्ञापन
I- राष्ट्रीय रियल एस्टेट विकास परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में बोले शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल
विज्ञापन

I

I
I

I-बैठक में विभिन्न राज्यों से करीब 50 प्रतिनिधियों ने की शिरकतI

शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखंड में काम करने की अपार संभावनाएं हैं। सरकार राज्य में 22 नए टाउनशिप विकसित करने पर विचार कर रही है। इसमें करीब एक दर्जन नए टाउनशिप को लगभग फाइनल कर दिया गया है। सरकार शीघ्र इस दिशा में काम करने जा रही है।

राष्ट्रीय रियल एस्टेट विकास परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की शनिवार को बैठक आयोजित की गई। शुभारंभ मुख्य अतिथि मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल और कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किया। बैठक में उत्तराखंड में रियल एस्टेट के माध्यम से होने वाले विकास पर चर्चा की गई। पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए टूरिज्म के साथ टाउनशिप के निर्माण पर जोर दिया गया। शहर के एक होटल में आयोजित बैठक में देशभर के विभिन्न राज्यों के करीब 50 प्रतिनिधियों ने शिरकत की। सभी ने राज्य में अधिक से अधिक पौधरोपण करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन




शहरी विकास मंत्री ने कहा कि रियल एस्टेट से रोजगार के साथ ही सरकार को राजस्व भी मिलेगा। इसमें निवेश करने वालों को सरकार पूरा सहयोग देगी। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पर्यटन राज्य होने के नाते उत्तराखंड में रियल एस्टेट विकास की अपार संभावनाएं हैं। मेट्रो शहरों में जमीन की कमी ने देश के छोटे शहरों की ओर कंपनियों का ध्यान केंद्रित किया है। यहां पेशेवरों को समायोजित करने के लिए प्रौद्योगिकी क्षेत्र को अधिक आवासीय स्थान की आवश्यकता है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधरोपण पर जोर दिया। कहा कि मसूरी में भी हाउसिंग प्रोजेक्ट लगाने वालों पर विचार करना चाहिए। कहा कि हाउसिंग प्रोजेक्ट शुरू करने से पहले सौर ऊर्जा पर भी विचार करना चाहिए। परिषद के नेशनल अध्यक्ष जी हरी बाबू ने कहा कि रियल एस्टेट देश की आर्थिकी की रीढ़ है। भारतीय अर्थव्यवस्ता की आठ फीसदी जीडीपी का हिस्सा रियल एस्टेट व्यवसाय से आता है। इस दिशा में सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए। उपाध्यक्ष राजन बंधेलकर ने कहा कि देश के अन्य हिस्सों की तरह उत्तराखंड में भी रियल एस्टेट की अपार संभावना है। जरूरत है ईमानदारी से काम करने की है। राष्ट्रीय रियल एस्टेट विकास परिषद के उत्तराखंड के अध्यक्ष व शिखर समूह के चेयरमैन मनोज जोशी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। बैठक में महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान, तमिलनाडू, तेलंगाना, यूपी, कर्नाटक, गोवा, पंजाब, गुजरात सहित अन्य राज्यों के प्रतिनिधियों ने शिरकत की। भारत सरकार के आवास विभाग के सलाहकार दिनेश कपिला, उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव राकेश शर्मा ने भी अपने विचार रखे। संचालन ज्योति नारायण ने किया। इस मौके पर प्रवीण जैन, कपूला श्रीधर रेड्डी, सुनील चंद्र रेड्डी, हरप्रीत बेदी, इंदर सिंह बिष्ट, विशाल भाटिया, अशोक पाटनी, शिखर समूह के निदेशक कमलेश जोशी, राहुल भाटिया, पंकज गुप्ता, आशीष अग्रवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें