फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: अव्यवस्थाओं पर पूर्व सैनिकों का सब-एरिया कैंटीन में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
सब-एरिया कैंटीन में अव्यवस्थाओं और जवानों, जेसीओ के साथ किए जा रहे भेदभाव के खिलाफ पूर्व सैनिकों, वीर नारियों ने कैंटीन में जमकर हंगामा किया। उन्होंने कहा कैंटीन में अफसरों और जवानों के साथ हो रहे भेदभाव को बंद किया जाए। कोटे के अनुसार ही जवानों, जेसीओ और अफसरों को लिकर सामान दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन

रविवार को गौरव सैनानी एसोसिएशन के बैनर तले पूर्व सैनिक, वीर नारी, गढ़ी कैंट स्थित सब-एरिया कैंटीन में एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने कैंटीन का गेट अंदर से बंद कर दिया और मैनेजर को बात करने के लिए कहा। करीब तीन घंटे बाद मैनेजर सामने आए। पूर्व सैनिकों ने कहा कि सीएसडी के अंदर लिकर व ग्रोसरी काउंटर एक साथ नहीं है। जिससे पूर्व सैनिकों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
सीएसडी के अंदर जवान व जेसीओ जिस सामान व लिकर की मांग करते हैं। उन्हें वह नहीं मिलता। कैंटीन कर्मचारी अपने हिसाब से उन्हें लिकर और सामान थोप देते हैं। जवानों व जेसीओ को निर्धारित कोटे के अनुसार लिकर नहीं दिया जा रहा है। अफसरों को तो उनका पूरा कोटा दिया जाता है और जवानों के कोटे में कटौती कर दी जाती है। कहा कि कैंटीन में पूर्व सैनिक, महिलाएं दूर-दराज से आते हैं। लंच ब्रेक में कैंटीन को बंद कर दिया जाता है। जिससे पूर्व सैनिकों को काफी देर इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन

कहा सामान लेने के दौरान टोकन व्यवस्था लागू की जानी चाहिए, कैंटीन में कार्डधारकों की संख्या लगातार बढ़ रही हैं, बावजूद इसके काउंटरों की संख्या नहीं बढ़ाई जा रही है। लंबी-लंबी कतारें लगाकर पूर्व सैनिकों को परेशान किया जाता है। जबकि अफसरों के लिए कोई लाइन नहीं लगती है। गौरव सैनानी एसोसिएशन के अध्यक्ष महावीर सिंह राणा ने कहा कि कैंटीन मैनेजर ने दो दिन के अंदर व्यवस्थाएं सुधारने का वादा किया है। कहा कि अगर जल्द व्यवस्थाएं न सुधरी को एसोसिएशन आंदोलन करेगा। कहा कि उत्तराखंड की सभी सीएसडी कैंटीन में इसी प्रकार की मनमानी, अफसरशाही के खिलाफ मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें