फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 हजार उपनल कर्मियों को खुशखबरी, बढ़ेगा वेतन

Sat, 19 Sep 2015 06:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार 16 हजार उपनल कर्मियों का वेतन बढ़ाने की तैयारी कर रही है। सरकार की ओर से उपनल कर्मियों के वेतन में प्रतिदिन 100 रुपये के हिसाब से बढ़ाने की तैयारी है। ऐसे में वेतन में करीब ढाई हजार रुपये की वृद्धि होगी। इसके लिए शासन ने उपनल को जल्द वेतन वृद्धि का प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए हैं। हालांकि उपनल कर्मियों की चार श्रेणियों में समान वृद्धि से सबसे अधिक लाभ अकुशल कार्मिकों को मिलेगा।
विज्ञापन


2013 में आखिरी बार बढ़ा था वेतन
उपनल के माध्यम से आउटसोर्सिंग पर तैनात कर्मचारियों की वर्ष 2013 में आखिरी बार वेतन वृद्धि हुई थी। उपनल के कर्मचारियों को चार श्रेणियों अकुशल, अर्द्धकुशल, कुशल और उच्च कुशल में 8 से 12 हजार के बीच वेतन मिलता है।

सरकार ने वर्ष 2014 की दीवाली पर उनको वेतन वृद्धि का तोहफा देने का निर्णय लिया था, लेकिन वित्त विभाग की आपत्ति से मंत्रिमंडल ने प्रस्ताव पर मुहर नहीं लगाई। प्रस्ताव में उपनल के माध्यम से आउटसोर्सिंग पर विभिन्न विभागों में तैनात विभिन्न श्रेणी के कर्मचारियों और अधिकारियों की वेतन में अधिकतम 25 फीसदी तक वृद्धि प्रस्तावित था। उपनल कर्मचारी लंबे समय से वेतन वृद्धि की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


सीएम ने दिया था आश्वासन
सीएम ने दो माह पूर्व उन्हें वेतन बढ़ाने का आश्वासन दिया था, जिसके बाद अब कार्यवाही शुरू हुई है। अपर सचिव सैनिक कल्याण प्रदीप रावत ने बताया कि निगम से आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की वेतन वृद्धि कर पीआरडी के समकक्ष लाने की प्रक्रिया विचाराधीन है, जिसके तहत निगम से विभिन्न श्रेणियों केकर्मचारियों की प्रस्तावित वेतन वृद्धि का प्रस्ताव मांगा है।

उपनल का यह है प्रस्ताव
निगम के अक्टूबर 2014 में अकुशल कर्मियों को ढाई हजार, अर्द्ध कुशल को तीन हजार, कुशल को 3800 और उच्च कुशल को 5800 रुपये बढ़ाने के प्रस्ताव दिए थे। आउटसोर्सिंग पर रखे जाने वाले अधिकारियों की तीन श्रेणियां बनाई गई हैं जिसमें अधिकतम चालीस हजार और न्यूनतम 30 हजार रुपये प्रस्तावित थी। अब सरकार अगर 100 रुपये प्रतिदिन सभी श्रेणियों में बढ़ाती है तो अकुशल के अलावा अन्य कर्मचारियों को अधिक लाभ नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें