फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: 44.76 ग्राम स्मैक के साथ यूपी का तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और सहसपुर कोतवाली पुलिस ने यूपी के सहारनपुर जिले के बालाजी पुरम निवासी प्रवेश कुमार को 44.76 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को सदर थाना क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित महादेव कॉलोनी निवासी जीतू उर्फ जॉनी ने स्मैक बेची थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है। कोतवाली प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि काफी समय से उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से स्मैक तस्करी की सूचना मिल रही है। पुलिस लगातार मुखबिरों की मदद से तस्करों का सुराग लगाने में जुटी थी। रविवार को सूचना मिली कि सहारनपुर का एक तस्कर स्मैक की आपूर्ति के लिए क्षेत्र में आ रहा है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के साथ पुलिस ने आसन पुल पर जांच अभियान शुरू किया। इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई तो उसके पास से 46.76 ग्राम स्मैक बरामद हुुई। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह सहसपुर और सेलाकुई में स्मैक की आपूर्ति करने जा रहा था। वह सहारनपुर जिले के थाना सदर क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित महादेव कॉलोनी निवासी जीतू उर्फ जॉनी से स्मैक खरीद कर लाया था। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फरार आरोपी जीतू उर्फ जॉनी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई है। जल्द उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें