फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: यूपी पुलिस की ग्रामीणों के साथ भिड़ंत, फायरिंग में महिला की मौत, छह पुलिसकर्मी घायल

Thu, 13 Oct 2022 08:47 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, काशीपुर/मुरादाबाद

सार

पचास हजार रुपये के इनामी खनन माफिया की गिरफ्तारी के लिए उत्तराखंड में कुंडा के ग्राम भरतपुर में दबिश देने पहुंची यूपी की ठाकुरद्वारा पुलिस आैर  एसओजी टीम की ग्रामीणों से भिड़ंत हो गई। परस्पर फायरिंग में जसपुर के ज्येष्ठ उपप्रमुख गुरताज सिंह भुल्लर की पत्नी गुरजीत कौर (28) की मौत हो गई और छह पुलिसकर्मी घायल हो गए।
विज्ञापन
मुरादाबाद के कॉसमॉस हॉस्पिटल में भर्ती पुलिसकर्मी... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पचास हजार रुपये के इनामी खनन माफिया की गिरफ्तारी के लिए उत्तराखंड में कुंडा के ग्राम भरतपुर में दबिश देने पहुंची यूपी की ठाकुरद्वारा पुलिस आैर  एसओजी टीम की ग्रामीणों से भिड़ंत हो गई। परस्पर फायरिंग में जसपुर के ज्येष्ठ उपप्रमुख गुरताज सिंह भुल्लर की पत्नी गुरजीत कौर (28) की मौत हो गई और छह पुलिसकर्मी घायल हो गए।

विज्ञापन


इनमें से दो को गोली लगी है, उनकी हालत गंभीर है। भुल्लर की तहरीर पर कुंडा पुलिस ने यूपी पुलिस के 10-12 जवानों पर हत्या का केस दर्ज किया है। ठाकुरद्वारा पुलिस को सूचना मिली थी कि 13 सितंबर को पुलिस दल पर हमला करने वाला इनामी खनन माफिया जफर भरतपुर में जसपुर के ज्येष्ठ उपप्रमुख भुल्लर के यहां छिपा हुआ है। ठाकुरद्वारा कोतवाल योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस व एसओजी टीम ने बुधवार शाम भुल्लर के फार्म हाउस की घेराबंदी कर ली। सादे कपड़ों में अनजान लोगों को देखकर परिजनों ने ललकारा।

मुरादाबाद के डीआईजी शलभ माथुर के अनुसार, ग्रामीणों ने पुलिस टीम को बंधक बना लिया और फायरिंग की। गोली लगने से दो और संघर्ष में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। ग्रामीणों का आरोप है कि यूपी पुलिस की फायरिंग में ड्यूटी कर घर लौट रही गुरजीत को गोली लग गई। उसे निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया। 
विज्ञापन

 

गुस्साए लोगों ने राजमार्ग किया जाम, अफसरों से झड़प
महिला की मौत से नाराज स्थानीय लोगों ने कुंडा थाने के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग  को जाम कर दिया। वे पुलिसवालों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। तनाव के मद्देनजर ऊधमसिंह नगर और नैनीताल जिले की पुलिस फोर्स मौके पर बुला ली गई। इस दौरान गुस्साए लोगों की अफसरों से तीखी झड़प हुई। देर रात तक ग्रामीण धरने पर बैठे थे। 

दोषी बख्शे नहीं जाएंगे 
ऊधमसिंह नगर पुलिस को गंभीरता से जांच के निर्देश दिए हैं। पहले गोली किसने चलाई, यह भी जांच की जा रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
-अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखंड
विज्ञापन

बंधक बनाकर छीने हथियार
माफिया जफर की तलाश में ठाकुरद्वारा के पास घेराबंदी की तो वह उत्तराखंड के भरतपुर पहुंच गया। वहां गई हमारी टीम को बंधक बना लिया गया। उनके हथियार भी छीन लिए गए।
-शलभ माथुर, डीआईजी, मुरादाबाद 

ये भी पढ़ें...Ghazwa-E-Hind Case: बांग्लादेशी युवक अपने मंसूबे पूरे करने में जुटा था, पुलिस के सत्यापन अभियान पर उठ रहे सवाल

एसओजी प्रभारी समेत पांच लापता पुलिसकर्मी बाद में मिले
टीम पर हमले के बाद पुलिसकर्मियों के तीन शस्त्र भी गायब हैं। एसओजी प्रभारी समेत पांच पुलिसकर्मी लापता बताए गए, लेकिन बाद में वे मिल गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें