फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड और यूपी के इस कुख्यात से जुड़े हैं देवपाल राणा की हत्या के तार

Tue, 21 Nov 2017 07:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
देवपाल की हत्या के तार न केवल ऋषिपाल राणा बल्कि उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तरप्रदेश के कुख्यात से भी जुड़े हैं।
विज्ञापन


देवपाल की हत्या के तार न केवल ऋषिपाल राणा बल्कि उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तरप्रदेश के कुख्यात संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा से भी जुड़े हैं। सूत्रों की माने तो जिले में कई जमीनों के मामले में देवपाल जीवा के निशाने

पर था।  खबर यहां तक भी है कि इससे पहले कई बार जीवा ने देवपाल की हत्या का प्रयास भी किया। लेकिन इसमें कामयाबी नहीं मिल सकी।

बीते साल हरिद्वार में अमित दीक्षित उर्फ गोल्डी की हत्या कराने का आरोपी संजीव दीक्षित उर्फ जीवा यूपी और उत्तराखंड के अपराधियों के लिए भी चुनौती बना हुआ है। जुर्म की दुनिया में जीवा के नाम का सिक्का चलता है। यही
विज्ञापन


कारण है कि राठी गैंग समेत अन्य गैंगों के साथ जीवा का छत्तीस का ही आंकड़ा रहा है। यहां यह बताना भी महत्वपूर्ण है कि राठी गैंग प्रापर्टी का कारोबार देवपाल के जरिए मैनेज करता था। वहीं जीवा की भी इस कारोबार में खासी  दखल है।
विज्ञापन


सूत्रों की माने जमीन विवाद के चलते ही कई बार जीवा, देवपाल के आड़े आया और दोनों में कई बार ठनी। बताया जाता है कि काफी समय से देवपाल, जीवा के निशाने पर था। सूत्रों के मुताबिक जहां ऋषिपाल राणा देवपाल  से रंजिश रखता था, तो इसी की फायदा जीवा भी उठाना चाहता था। ऐसे में माना जा रहा है कि इस हत्या के पीछे जीवा गैंग के भी तार जुड़े हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें