Iजीआईसी क्वानू में कार्यशाला का आयोजन, वैज्ञानिक सोच विकसित करने पर जोरI
छात्रों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के उद्देश्य से पेट्रोलियम और ऊर्जा अध्ययन विश्वविद्यालय देहरादून की ओर से चकराता विकासखंड के जीआईसी क्वानू में कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला खासकर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के छात्रों के लिए आयोजित की गई। उत्प्रेरित और समर्थित विषय पर आयोजित कार्यशाला में बतौर मुख्य वक्ता प्रयागराज विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. भारतेंदु चतुर्वेदी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने शून्य गरीबी का लक्ष्य रखा है। साथ ही 2030 तक देश से भुखमरी को जड़ से उखाड़ फेंकना है।
उन्होंने कहा कि यह तभी संभव है, जब इस दिशा में तेजी से कार्य किया जाएगा। कहा कि छात्रों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी संचार की राष्ट्रीय परिषद, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से उत्प्रेरित और समर्थित विषय पर जगह-जगह कार्यशाला का आयोजन किया रहा है।
आशीष शर्मा और अत्रि नौटियाल ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से छात्रों में वैज्ञानिक सोच उत्पन्न होती है। विकास का आधार विज्ञान है। विकास के बल पर ही हम अपने उद्देश्यों को पूरा कर सकते हैं। इस मौके पर रूपराम नेगी, रमेश कुमार, मृदुला पांडेय, ओम सिंह चौधरी, प्रमिला जोशी, प्रियंका चौधरी आदि मौजूद रहे।