फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: यूनिवर्सल अकादमी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। यूनिवर्सल अकादमी, सर्वश्रेष्ठ केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड डे बोर्डिंग विद्यालय ने शनिवार को उत्साह के साथ अपना 15वां स्थापना दिवस मनाया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड सरकार के वित्त सचिव दिलीप जावलकर (आईएएस) उपस्थित रहे। प्रधानाचार्या रश्मि सिंह ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए विद्यालय की शैक्षणिक, सांस्कृतिक और सह-पाठ्यचर्या उपलब्धियों का विस्तारपूर्वक वर्णन किया। समारोह का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों की ओर से प्रस्तुत नाट्य मंचन अलाउद्दीन और जादुई चिराग रहा। दिलीप जावलकर ने विद्यालय को 15 सफल वर्षों की हार्दिक बधाई दी। इस अवसर पर सूक्ष्मकार सलाहकार समिति के पूर्व अध्यक्ष धरमपाल सिंह अग्रवाल, निदेशक प्रिया अग्रवाल सहित विद्यालय प्रबंधन के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें