फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: 31 मार्च को उत्तराखंड आएंगे अमित शाह, सहकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं का करेंगे शुभारंभ

Fri, 24 Mar 2023 03:45 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

प्रदेशभर की 670 न्याय पंचायतों में बहुउद्देशीय सहकारी समितियों का कम्प्यूटरीकरण का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। जिनका शुभारंभ अमित शाह हरिद्वार से ऑनलाइन करेंगे।
विज्ञापन
अमित शाह - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आगामी 31 मार्च को उत्तराखंड आएंगे। इस दौरान वे सहकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ करेंगे। इसके लिए राज्य का सहकारिता विभाग कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गया है। 

विज्ञापन


वहीं, केंद्रीय मंत्री के दौरे को देखते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कार्यक्रम एवं विभिन्न योजनाओं के शुभारंभ से संबंधित तैयारियों को लेकर विभागीय अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। प्रदेशभर की 670 न्याय पंचायतों में बहुउद्देशीय सहकारी समितियों का कम्प्यूटरीकरण का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है।

Uttarakhand: घर बैठे सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट लगाकर एक लाख रुपये महीना तक कमाएं, पढ़ें पूरी जानकारी और उठाए फायदा
विज्ञापन


जिनका शुभारंभ अमित शाह ऋषिकुल मैदान हरिद्वार से ऑनलाइन करेंगे। इस योजना के शुरू होने से प्रदेशभर के किसानों को समितियों के माध्यम से एक ही छत के नीचे विभिन्न सुविधाएं मिल सकेंगी। इसके साथ ही प्रदेश के 95 एमपैक्सों में जन सुविधा केंद्र एवं जन औषधि केन्द्रों की स्थापना का शुभारंभ भी मुख्य अतिथि के कर कमलों से सम्पन्न होगा। 

कार्यक्रम में कृषि और उद्यानिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगतिशील किसानों को सम्मानित करने के साथ ही दीन दयाल उपाध्याय किसान कल्याण योजना के अंतर्गत शून्य ब्याज दर पर ऋण प्राप्त करने वाले लाभार्थियों को चेक वितरण भी किया जाएगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें