फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: चोरों ने सब रजिस्ट्रार कार्यालय के कैमरे तोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
अज्ञात चोरों ने सब रजिस्ट्रार कार्यालय विकासनगर में चोरी का प्रयास किया। चोरों ने कार्यालय में लगे कैमरों को क्षतिग्रस्त कर दिया। मामले में प्रभारी उप निबंधक आशुतोष सिंह ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि चोर बीती रात्रि चोरी के इरादे से सब रजिस्ट्रार कार्यालय में घुस गए। उन्होंने प्रथम और द्वितीय तल में स्थित सब रजिस्ट्रार के कार्यालय के कैमरे तोड़ दिए। हालांकि चोर कार्यालय के दरवाजे के ताले नहीं तोड़ पाए। इस बीच चौकीदार की नींद खुल गई। कुछ आहट सुनाई देने पर चौकीदार जब बाहर निकाला तो चोर भाग खड़े हुए। कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर संजय कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है। घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों को चेक किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें