सहसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आसन नदी में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। शव की पहचान नहीं हुई है। आशंका जताई जा रही कि बीते दिनों हुई बारिश के चलते शव कही से बहकर आया है। पुलिस ने शिनाख्त के लिए शव को 72 घंटे के लिए मोर्चरी में भिजवा दिया है।
चौकी प्रभारी सभावाला भारत सिंह रावत ने बताया कि दोपहर ढाई बजे लोगों को नदी किनारे एक व्यक्ति का अर्धनग्न शव दिखाई दिया। मृतक के शरीर पर सिर्फ धारीदार कमीज है। उम्र करीब 40 साल प्रतीत हो रही है। दाढ़ी और मूछ भी है। शव पांच से छह दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। शव मिलने की जानकारी सभी थाना क्षेत्र को भेज दी गई है। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।