फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बेरोजगार युवाओं ने सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए किया यज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड बेरोजगार संघ की ओर से मंगलवार को विधानसभा भवन के सामने सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए यज्ञ किया गया। यज्ञ करने से पहले संघ की ओर से जिला प्रशासन को सूचना दी गई थी। इसके बाद जिला प्रशासन ने सोमवार देर रात बेरोजगार संघ को नोटिस दिया था कि बेरोजगार विधानसभा के समक्ष यज्ञ नहीं कर सकते। हालांकि सीमित संख्या में कर्मचारियों ने यज्ञ किया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। इस मौके पर संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार शामिल नहीं हुए। वह एकता विहार धरना स्थल पर धरना दे रहे थे।
विज्ञापन


भर्ती परीक्षाओं में घोटाले को लेकर उत्तराखंड बेरोजगार संगठन के युवा लगातार आंदोलन कर रहे हैं। युवाओं का धरना पिछले कई दिन से चल रहा है। संगठन की ओर से पहले गांधी पार्क के बाहर धरना किया जा रहा था, लेकिन नगर निगम ने उस क्षेत्र को प्रतिबंधित कर दिया। इसके बाद संगठन की ओर से एकता विहार धरना स्थल पर अनिश्चितकालीन सत्याग्रह किया जा रहा है। उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार ने शासन-प्रशासन पर दोहरे रवैये का आरोप लगाया। कई दिनों से उत्तराखंड विधानसभा से निष्कासित कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन विधानसभा के समक्ष चल रहा है उन्हें किसने इजाजत दी? उन्हें क्यों नहीं रोका जाता। बेरोजगार युवाओं को हमेशा रोका जा रहा है।

- भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच की मांग -
संघ के प्रवक्ता सुरेश सिंह ने कहा कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग एवं उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित जिन भर्ती परीक्षाओं में अनियमितता एवं धांधली के मामले सामने आए उन सभी भर्ती परीक्षाओं की सीबीआई जांच की मांग को लेकर सत्याग्रह कर रहे हैं, लेकिन सरकार लगातार उनकी मांग को अनसुना कर रही है। उन्होंने कहा कि गैरसैंण में विधानसभा का सत्र चल रहा है। संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार व अन्य साथियों को कंडीशनल बेल मिली हुई है जिस कारण वह गैरसैंण नहीं जा सकते। बॉबी पंवार सहित अन्य सभी 12 सदस्य धरना स्थल एकता विहार पर ही रहे। यज्ञ कार्यक्रम में सुशील कैंतुरा, संजय, सचिन खन्ना, बिट्टू, जशपाल चौहान, अखिल तोमर, सुनील चौहान, विशाल, अतुल मेवार, ऋषी चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें