फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बेरोजगार युवाओं का धरना और भूख हड़ताल जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIसंघ ने कहा- सीएम के पास प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए समय नहीं
I
I
I
Iएकता विहार में बेरोजगार युवाओं की मांगों को लेकर तीसरे दिन भी बेरोजगार संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राम कंडवाल, संयोजक जेपी ध्यानी एवं सुमित राय भूख हड़ताल पर रहे। वक्ताओं ने कहा कि लगातार तीन दिन से अन्न जल त्याग चुके सुमित राय के स्वास्थ्य में गिरावट आ रही है, लेकिन अधिकारी युवाओं की सुध लेने धरना स्थल नहीं पहुंचे हैं।
विज्ञापन

I
I
I
Iउत्तराखंड बेरोजगार संघ के उपाध्यक्ष राम कंडवाल ने कहा कि कई बार मुख्यमंत्री से युवाओं की विभिन्न मांगों को लेकर वार्ता करने का समय मांगा जा रहा है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। सीएम के पास प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए समय नहीं है। सरकार संविदा कर्मियों का नियमितिकरण कर रही है, जो बेरोजगारों के हित में नहीं है। इस दौरान लंबे समय से पुलिस कांस्टेबल एवं वन आरक्षी भर्ती परीक्षा में उम्र सीमा बढ़ाने और प्रतीक्षा सूची जारी करने, उत्तराखंड में होने वाली सभी परीक्षाएं तय समय में संपन्न कराने, नए विज्ञापन जारी करने तथा फर्जी तरीके से डीएलएड कर प्राथमिक शिक्षक नियुक्त हुए अभ्यर्थियों की गहन जांच कर कार्रवाई की मांग की गई। इस मौके पर उत्तराखंड बेरोजगार संघ के सह संयोजक सुशील कैंतूरा, बिट्टू वर्मा, विशाल चौहान, संजय सिंह आदि मौजूद रहे।I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें