Iडीबीएस ग्लोबल यूनिवर्सिटी की ओर से सिक्योरिटीज मार्केट का परिचय विषय पर निवेशक जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें निवेशकों के अधिकारों की जानकारी दी गई। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनएसई) और सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) के सहयोग से आयोजित सेमिनार में कुलपति डॉ. संजय जसौला ने कहा कि विवि का लक्ष्य केवल सैद्धांतिक शिक्षा तक सीमित नहीं बल्कि विद्यार्थियों को वित्तीय साक्षरता और उद्योग से जुड़ी व्यावहारिक समझ प्रदान करना भी है। सेमिनार में छात्र-छात्राओं ने विशेषज्ञों से संवाद कर पूंजी बाजार की बारीकियों को समझा। इस मौके पर प्रो. वाइस चांसलर डॉ. राजीव भारद्वाज, एरिया चेयर डॉ. शालिनी सिंह, संयोजक सीएस अतुल कुमार रावत, पवन कुमार भारद्वाज, श्रुति शर्मा आदि मौजूद रहे।I