फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दून पहुंची आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय की टीम, ले रही स्वच्छता का जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
Iस्वच्छता ही सेवा अभियान के लिए चुने गए 30 शहरों में दून शामिलI
विज्ञापन




पूरे देश में दो अक्तूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी के तहत सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के लिए केंद्र सरकार की एक टीम दून पहुंची है। इसमें शामिल सदस्य दून शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लेकर रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं।

आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार की तरफ से पूरे देश में 30 शहरों का चयन स्वच्छता ही सेवा अभियान की कवरेज के लिए किया गया है। इसमें दून भी शामिल है। दिल्ली से आई टीम नगर निगम देहरादून की स्वच्छता से जुड़ी गतिविधियों का जायजा ले रही है। नगर निगम की ओर से स्वच्छता ही सेवा के पहले फेज में जो लक्ष्य तय किए गए थे, उन पर ध्यान केंद्रित कर उन्हें पूरा किया जा रहा है। दूसरे फेज के लिए भी ब्लैक स्पॉट को निर्धारित किया गया है। इसमें 09 न्यूनतम, 12 मध्यम और 13 अधिकतम सुधार वाले प्वाइंटों को चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कार्यक्रम के नोडल अधिकारी सहायक नगर आयुक्त एसपी जोशी ने बताया कि दूसरे फेज के लिए पांच हाई इंटेंसिटी के ब्लैक स्पॉट को हटाने का लक्ष्य तय किया गया है। मुख्य नगर आयुक्त गौरव कुमार की ओर से बताया गया कि भारत सरकार की ओर से नगर निगम देहरादून को 30 सिटी में सम्मिलित किया जाना सुखद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें