फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत निकाली तिरंगा यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत माता और शहीदों की जय जयकार, लगे नारे
विज्ञापन


टाउन हाल परिसर में स्थापित किया गया शहीदों के नाम का शिला फलकम



मेरी माटी मेरी देश अभियान के तहत कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जगह-जगह तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में शामिल लोगों ने शहीदों और भारत माता के समर्थन में नारे लगाए।

सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं, स्थानीय लोगों और सेलाकुई थाना पुलिस ने 180 फीट लंबे तिरंगे की यात्रा निकाली। नगर पंचायत सेलाकुई स्थित शहीद स्थल से शुरू हुई तिरंगा यात्रा मुख्य बाजार होते हुए रामपुर पुल तक निकली। यात्रा में थानाध्यक्ष मोहन सिंह, अधिशासी अधिकारी एमएल शाह, जिला महामंत्री किसान मोर्चा सुखदेव सिंह, अनिल नौटियाल, पिंकी देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




त्यूणी में एसआई राकेश चौधरी के नेतृत्व में बाजार में तिरंगा यात्रा निकाली गई। कालसी थाना में थानाध्यक्ष रविंद्र नेगी ने पुलिस कर्मियों को शपथ दिलाई। बाइक रैली भी निकाली। विकासनगर कोतवाली पुलिस ने सीओ भाष्कर शाह के नेतृत्व में विकासनगर और हरबर्टपुर बाजार में तिरंगा यात्रा निकाली। जिसमें कोतवाली प्रभारी संजय कुमार, चौकी प्रभारी हरबर्टपुर पंकज कुमार, चौकी प्रभारी डाकपत्थर अर्जुन गुसाई शामिल रहे।
विज्ञापन


नगर पालिका विकासनगर के टाउन हाल परिसर में शहीदों के नाम का शिला फलकम स्थापित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक मुन्ना सिंह चौहान शामिल हुए। उन्होंने लोगों को पंच प्रण प्रतिज्ञा दिलाई गई। शहीदों के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। पौधा भी रोपा। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष शांति जुवांठा, अधिशासी अधिकारी बीपी भट्ट, सभासद धमेंद्र ठाकुर, शम्मी प्रकाश, पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह डोगरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें