अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज त्यूणी में ब्लाॅक स्तरीय मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन खेल छात्रवृत्ति योजना के तहत छात्र-छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिताओं की मंगलवार को शुरूआत हो गई।
प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले आठ से 14 साल की उम्र के खिलाड़ियों का योजना के तहत चयन किया जाएगा। खेलकूद के ब्लाॅक समन्वयक रविंद्र गौड़ ने बताया कि प्रतियोगिता में चयनित उदीयमान खिलाड़ियों को प्रति माह 1500 रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी। इस दौरान अशोक चौहान, मनीष रावत, सुरेश ठाकुर, दिनेश पंवार, यशपाल नेगी, विक्रम नेगी, सुनिल शर्मा उपस्थित रहे।
मतदाता साक्षरता पर गोष्ठी का आयोजन
त्यूणी। पंडित शिवराम राजकीय महाविद्यालय में मतदाता साक्षरता विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. अंजना श्रीवास्तव ने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर लेने वाले हर युवा को अपना मतदाता पहचान पत्र जरूर बनवा लेना चाहिए। इसके अलावा युवाओं को अपने मताधिकार का प्रयोग भी पूरी सोच समझ के साथ करना चाहिए। जिससे देश को विकास के मार्ग पर अग्रसर किया जा सके। इस अवसर पर मतदाता जागरूकता अभियान के नोडल अधिकारी डाॅ. पवन रावत, डाॅ. मीनाक्षी कश्यप, डाॅ. सतीश, डाॅ. अजय वर्मा, सचिन शर्मा, डाॅ. अवधेश कुमार, शर्मिला उपस्थित रहे।