फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: श्रमदान कर ग्रामीणों ने खोला सिलीखड्ड कुनैन मोटर मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
बंद मार्गों को खोलने का किया जा रहा कार्य
विज्ञापन


लोनिवि खंड चकराता अंतर्गत बारिश के चलते पांच मोटर मार्ग पर मलबा आ गया। जिस कारण किसानों की नकदी फसलें मंडियों तक समय पर नहीं पहुंच पाई। सिलीखड्ड कुनैन मोटर मार्ग को श्रमदान कर ग्रामीणों ने खोला।

बारिश के चलते शुक्रवार की सुबह जगह-जगह मलबा आने से बिरमोऊ विस्तार, टुंगरा सम्पर्क मार्ग, रिखाड़ मोटर मार्ग, माख्टी पोखरी ककनोई मोटर मार्ग, पुराड़ी रावना डामटा मोटर समेत पांच सड़कें बंद हो गई थी। लोनिवि खंड चकराता के अधिशासी अभियंता एलके गोयल ने बताया कि सूचना मिलते ही सड़कों को खोलने के लिए मौके पर जेसीबी भेज दी गई थी। दो सड़कों को छोड़ शेष को खोल दिया गया है। शेष सड़कों को खोलने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं पीएमजीएसवाई खंड कालसी खंड के अंतर्गत सिलीखड्ड कुनैन मोटर मार्ग बंद होने पर ग्रामीणों ने श्रमदान कर यातायात बहाल कराया। लोगों ने विभाग के खिलाफ आक्रोश प्रकट किया। खरोड़ा के प्रधान धर्म दत्त डिमरी, अमराड़, झबराड़ के प्रधान राजेंद्र चौहान, कुनैन के प्रधान अजीत राणा, नरेंद्र राणा, महिपाल राणा, कृपाल सिंह आदि ने बताया कि आधा दर्जन से अधिक गावों की आबादी को जोड़ने वाला मोटर मार्ग बदहाल स्थिति में है। बारिश के चलते आए दिन सड़क बंद हो जाती है। विभाग समय पर जेसीबी नहीं भेजता। मजबूरी में लोगों को स्वयं सड़क खोलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें