फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सेवना छानी में भरभराकर ढहा निर्माणाधीन मकान

Sat, 22 Aug 2026 02:21 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
कालसी तहसील क्षेत्र के सेवना छानी में बृहस्पतिवार शाम भारी बारिश के कारण एक निर्माणाधीन दो मंजिला मकान भरभराकर जमींदोज हो गया। गनीमत यह रही कि हादसे के समय वहां काम कर रहे मजदूर और परिवार के सदस्य पास ही स्थित एक अन्य मकान में बैठे हुए थे, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, भवन ढहने से लाखों रुपये की निर्माण सामग्री मलबे में तब्दील हो गई है। पानुवा गांव निवासी पूर्व प्रधान राजेश राठौर सेवना छानी में अपने आवासीय भवन का निर्माण करवा रहे हैं। मकान की पहली मंजिल का लेंटर पड़ चुका था और इन दिनों दूसरी मंजिल की बीम भरने का काम चल रहा था। बृहस्पतिवार शाम को अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश का पानी घुसने से मकान के नीचे की जमीन धंसने लगी। इसके चलते पिलर पलट गए और पुश्ता भी ढह गए। देखते ही देखते पूरा निर्माणाधीन ढांचा ताश के पत्तों की तरह ढह गया।आर्थिक नुकसान की मार, प्रशासन को दी सूचना : भवन स्वामी पूर्व प्रधान राजेश राठौर और उनके पिता संतन सिंह राठौर ने बताया कि बारिश के कारण अचानक जमीन धंसने से यह हादसा हुआ है। मकान गिरने से उन्हें आर्थिक क्षति पहुंची है, क्योंकि निर्माण में लाखों रुपये खर्च हो चुके थे। उन्होंने घटना की विस्तृत सूचना तहसील प्रशासन को दे दी है। वहीं, इस घटना के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें