फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दून और नैनीताल की टीम ने जीता खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
Iपरेड ग्राउंड में आयोजित की गई बालिका वर्ग की बास्केटबॉल प्रतियोगिताI
विज्ञापन


परेड ग्राउंड में युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से अंडर-17 और अंडर-19 बालिका वर्ग बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का खिताब दून और नैनीताल की टीम ने जीता।

शुक्रवार को परेड ग्राउंड में आयोजित प्रतियोगिता में अंडर-17 बालिका वर्ग प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच हरिद्वार और नैनीताल के बीच खेला गया। इसमें नैनीताल की टीम ने 47-13 के स्कोर से जीत हासिल की।
विज्ञापन




दूसरा मैच देहरादून और बागेश्वर के बीच हुआ। इसमें दून के आगे बागेश्वर को 28-02 से हार का सामना करना पड़ा। प्रतियोगिता के तीसरे स्थान के लिए हरिद्वार और बागेश्वर की टीम आमने-सामने उतरी, इसमें हरिद्वार ने 26-05 के स्कोर से जीत हासिल की। प्रतियोगिता के अंत में दून और नैनीताल की टीम के बीच मैदान पर टक्कर हुई। इसमें दून ने 39-28 के स्कोर से खिताब अपने नाम किया।

अंडर-19 बालिका वर्ग प्रतियोगिता क पहला सेमीफाइनल अल्मोड़ा और नैनीताल के बीच खेला हुआ। इसमें नैनीताल की टीम 34-31 से विजेता रही। दूसरा मैच देहरादून और चमोली के बीच खेला गया। इस मैच में चमोली की टीम को 34-06 से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन




तीसरा मैच अल्मोड़ा और चमोली के बीच मुकाबला खेला गया, इसमें अल्मोड़ा की टीम 26-05 से विजयी रही। प्रतियोगिता का फाइनल मैच दून और नैनीताल के बीच खेला गया। इसमें दून की टीम ने 34-14 से जीत हासिल की। इस दौरान युवा कल्याण अनुभाग अधिकारी रानी शर्मा, सहायक निदेशक दीप्ती जोशी ने प्रतियोगिता में विजेताओं को नकद धनराशि देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें