फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: अनियंत्रित एसयूवी ने दो सैन्य अफसरों को मारी टक्कर, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
आईएमए के सामने एक तेज रफ्तार एसयूवी ने स्कूटर पर सवार दो सैन्य अफसरों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों घटनास्थल से करीब 50 मीटर आगे जाकर गिरे और बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसयूवी चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हादसा बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे का है। एसओ प्रेमनगर पीडी भट्ट ने बताया कि घायलों की पहचान सूबेदार मेजर दयाराम जोशी और नायब सूबेदार अनूप सिंह के रूप में हुई है। दोनों स्कूटर से आईएमए के गेट नंबर छह के पास से गुजर रहे थे। सड़क पार करते वक्त पीछे से आई एक तेज रफ्तार एसयूवी ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर भीषण हुई कि आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर प्रेमनगर थाने से पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दोनों गंभीर घायल सड़क किनारे पड़े थे। एंबुलेंस से दोनों को मिलिट्री अस्पताल भिजवाया गया। दोनों आईएमए की बैंड कंपनी में तैनात थे। पुलिस ने एसयूवी को कब्जे में ले लिया है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें