फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून अस्पताल : नई कंपनी ने शुरू किए अल्ट्रासाउंड

विज्ञापन
विज्ञापन
I- अस्पताल में निदेशालय स्तर पर एक कंपनी से किया गया करार
विज्ञापन

I

I
I

I- अस्पताल में जल्द ही 3-डी और 4-डी अल्ट्रासाउंड भी शुरू होंगेI

दून मेडिकल कॉलेज, अस्पताल में एक नई कंपनी के माध्यम से अल्ट्रासाउंड की सुविधा शुरू कर दी गई है। एक नए रेडियोलॉजिस्ट के आने से ओपीडी के मरीजों को अब अल्ट्रासाउंड के लिए तारीख नहीं देनी पड़ेगी। सोमवार को नई कंपनी के माध्यम से 35 मरीजों के अल्ट्रासाउंड किए गए। साथ ही पहले से चल रहे अल्ट्रासाउंड भी सुचारू रूप से चलते रहे।

कंपनी के माध्यम से ईसीजी की सुविधा पहले ही शुरू कर दी गई थी। जल्द ही ईईजी (इलेक्ट्रोएन्सेफलोग्राम) मशीन इंस्टॉल कर दी जाएगी। इसके अलावा गर्भवतियों को कलर डॉप्लर टेस्ट की भी सुविधा मिलेगी। साथ ही 3-डी और 4-डी अल्ट्रासाउंड भी होंगे। फिलहाल, सामान्य अल्ट्रासाउंड से शुरुआत हो गई है। रेडियोलॉजी विभाग में आवश्यक सेवाओं की पूर्ति के लिए निदेशालय स्तर पर एक कंपनी से करार किया गया है। जिन सुविधाओं की कमी है, यह कंपनी वहां सर्विस आउटसोर्स करेगी। इस संबंध में दून अस्पताल प्रशासन की कंपनी प्रतिनिधियों के साथ बैठक भी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि ईईजी मशीन से मस्तिष्क में होने वाली बीमारी जैसे दौरा पड़ना, सिर दर्द, याददाश्त कम होना आदि की जांच की जाती है। इसके अलावा कलर डॉप्लर, 3-डी और 4-डी अल्ट्रासाउंड से मरीजों की सूक्ष्म जांच भी संभव हो पाएगी। बाहर यह जांच खासी महंगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें