उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) की स्नातक स्तरीय परीक्षा आज प्रदेश के 442 केंद्रों पर होगी। पेपर लीक होने के बाद आयोग की ये तीसरी पुनर्परीक्षा है, जिसमें सबसे ज्यादा 1,46,371 अभ्यर्थी शामिल होंगे। आयोग के सचिव सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया, नौ जुलाई को सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक छात्रावास अधीक्षक, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, मैट्रन केयर सह हॉस्टल इंचार्ज, सहायक चकबंदी अधिकारी, सहायक प्रबंधक उद्योग, सहायक समाज कल्याण अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी, सहायक स्वागती, संरक्षक कम डाटा एंट्री ऑपरेटर, संवीक्षक, सुपरवाइजर के पदों के लिए 12 जिलों के 442 केंद्रों पर ये परीक्षा होगी। हरिद्वार जिले को कांवड़ यात्रा की वजह से इस परीक्षा से अलग रखा गया है। हरिद्वार के छात्रों के परीक्षा केंद्र टिहरी, नैनीताल और अल्मोड़ा आदि जिलों में बनाए गए हैं।
जिलावार केंद्र और अभ्यर्थी
जिला- केंद्र- अभ्यर्थी
अल्मोड़ा- 36- 8520
बागेश्वर- 10- 3329
चमोली- 13- 3593
चंपावत- 11- 3131
देहरादून- 136- 49,968
नैनीताल- 89- 30,456
पौड़ी- 19- 5112
पिथौरागढ़- 19- 5112
रुद्रप्रयाग- 9- 2382
टिहरी- 12- 2928
ऊधमसिंह नगर- 66- 25,471
उत्तरकाशी- 22- 5088